यादव समाज ने एकजुट होकर मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

यादव समाज ने एकजुट होकर मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

यादव समाज ने एकजुट होकर मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
यादव समाज ने एकजुट होकर मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

भिलाई मिनी भारत, विविधता में एकता हमारी पहचान : सांसद विजय बघेल
भिलाई। यादव समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा भिलाई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यादव कल्याण परिषद सेक्टर-7, युवा यादव कल्याण परिषद सेक्टर-6, भिलाई यदुवंशी कल्याण संघ जवाहर नगर तथा ब्रजमंडल गीता भवन श्री राधा-कृष्ण मंदिर सेक्टर-6 में आयोजित कार्यक्रमों में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विभिन्न आयोजक संस्थाओं की ओर से सांसद विजय बघेल का गजमाला, शाल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भव्य झांकियां प्रस्तुत कीं। ब्रजमंडल के आयोजन में शिव शक्ति डांस एकेडमी की निदेशक श्रीमती सुनेयना के निर्देशन में प्रस्तुत कृष्णलीला की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म और अत्याचार का नाश कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। उनके कर्मयोग और धर्म के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भिलाई मिनी भारत है, जहां अलग-अलग समाज अपने तीज-त्योहार उत्साह से मनाते हैं, लेकिन हमारी भारत माता एक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं।
युवा यादव कल्याण परिषद के कार्यक्रम में सांसद बघेल ने “सुख के सब साथी, दुख में न कोई” भजन भी प्रस्तुत किया। आयोजनों में यादव समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला समूह, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3