*सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ राजेश अवस्थी, अंजली चावड़ा प्रदेश सचिव एवं लोकनाथ सेन को मिली प्रदेश सह सचिव कि जिम्मेदारी*
प्रेस विज्ञप्ति
सक्षम का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
*सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ राजेश अवस्थी, अंजली चावड़ा प्रदेश सचिव एवं लोकनाथ सेन को मिली प्रदेश सह सचिव कि जिम्मेदारी*
(सक्षम दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने वाली संगठन है जो सभी 21 प्रकार् के दिव्यांगता में कार्य करती है)
दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाला राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सक्षम के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक गत दिनों जोधपुर राजस्थान में संपन्न हुई। बैठक में सक्षम के संपर्क अधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख श्री राजकुमार मटाले जी पूरे समय रहकर मार्गदर्शन दिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री आलोक कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले स्तर के
दिव्यांगों तक अपनी सेवा जानी चाहिए। सक्षम के सभी कार्यकर्ताओं को दिव्यांगों के उत्थान के लिए प्रतिदिन कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को सभी प्रकार के दिव्यांगता के संबंध में भी जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में नये नये कार्यकर्ताओं को जोड़ना चाहिए उन्हें दायित्व भी देना चाहिए परन्तु पुराने कार्यकर्ताओं को भी सम्मान आवश्यक है। उनके दीर्घ अनुभव का लाभ लेना
चाहिए, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दयाल सिंह पवार ने की, सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत के नवनियुक्त संरक्षक डॉ सुरेन्द्र शुक्ला, प्रांत अध्यक्ष डॉ राजेश अवस्थी, प्रांत सचिव श्रीमती अंजलि चावड़ा, सह सचिव श्री लोकनाथ सेन के नाम की घोषणा हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनूप कुमार पाण्डेय एवं प्रांत संगठन सचिव श्री राम जी राजवाड़े भी छत्तीसगढ़ से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर जी एवं महा सचिव श्री उमेश अंधारे जी के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई।