बेमेतरा:-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई सार्थक चर्चा

बेमेतरा:-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई सार्थक चर्चा

बेमेतरा:-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई सार्थक चर्चा
बेमेतरा:-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई सार्थक चर्चा
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत विश्राम गृह, नगर पंचायत बेरला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला द्वारा आयोजित मासिक बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से ही संभव है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ जनता के बीच उठाना हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला के अध्यक्ष विवेक राजपूत ने भी बैठक को संबोधित किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू जी, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री रवि पारगनिहा जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला के अध्यक्ष श्री विवेक (सुमित) सिंह राजपूत जी सहित भारत भूषण साहू जी, चंद्रशेखर परगनिहा जी, चंद्रप्रकाश साहू जी, राजेश दुबे जी, सविता हिरवानी जी, नेहा सुराना जी, किशन साहू जी, कृष्णा चतुर्वेदी जी, प्रवीण शर्मा जी, रासबिहारी कुर्रे जी, लोकनाथ यादव जी, श्याम दास बंजारे जी, सत्यभामा परगनिहा जी, धनराज बंजारे जी, प्रदीप परगनिहा जी, राजकुमार बंजारे जी, जितेंद्र जोशी जी, राजू सिन्हा जी, चंदन साहू जी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3