बेमेतरा:-मानस दर्शन का भव्य रामायण मेला एवं अलंकरण सम्मान समारोह
मां कौशल्या धाम चंदखुरी में सम्पन्न
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संतो के सान्निध्य में हुआ आयोजन
कला संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया गया मानस रत्नो को अलंकृत
मेघू राणा बेमेतरा।मानस दर्शन जीवन अर्पण छ. ग. मानस एवं कला जगत की एकमात्र ऐसी संस्था है जिन्होंने मानस एवं संगीत साधको को विशेष पहचान देते आ रहा है। विगत 11 वर्षों से संचालित इस संस्था में युवा एवं विशिष्ट जनों के अलावा समूचे संघों का अनूठा संगम है जिसके कारण समूचा एशिया मानस दर्शन को समर्पित है जिसका परिणाम मां कौशल्या मंदिर प्रांगण पर देखने को मिला। ऐतिहासिक मानस मंथन 6.0 परिकल्पना मानस ब्रम्ह गर्भ कार्यक्रम में कला एवं मानस जगत के समूचा संघ छ. ग. का समर्पण एवं सहयोग रहा जहां मा कौशल्या मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा
आयोजित मानस दर्शन की विशिष्ट परिकल्पना में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के संत परम पूज्यनीय संत श्री नारायण महाराज जी, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर पं. राजीव लोचन महाराज, स्वामी श्री मज्ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज , सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा पं. गोवर्धन शरण जी महाराज सिरकट्टी आश्रम छ. ग., लाडली रुचिता तिवारी बिलासपुर का सान्निध्य मिला, जिसके कर कमलों से पदम् श्री से विभूषित डाॅ.राधेश्याम बारले जी को कला संरक्षण एवं संवर्धन सम्मान से अलंकृत किया गया, वही धमतरी जिला से श्रद्धेय कोदू राम चंद्राकर जी को तुलसी रत्न एवं छ ग लोककला जगत में विशिष्ट नाम श्री रामनारायण ध्रुव जी बिलासपुर, श्री रोमित ध्रुव जी टोनाटार, श्री महादेव हिरवानी जी राजनांदगांव को कला रत्न से विभूषित किया गया। वहीं बेमेतरा से श्री विष्णु साहू जी को रामदूत सम्मान, दुर्ग से युवा स्वर पुनेश्वर साहू को वर्ष 2026 का श्रेष्ठ संचालक सम्मान, श्रीमती रजनी रामेश्वर साहू जी रणजीत पुर कवर्धा को
आदर्श अभिभावक अलंकरण, श्रीमती हेमलता साहू जी को आदर्श मातृशक्ति अलंकरण प्रदान किया गया, श्री माखन साहू जी बेमेतरा एवं श्रीमती प्रतिभा साहू कांकेर को उत्कृष्ट संयोजक का सम्मान प्रदान किया गया। बेमेतरा जिला अध्यक्ष श्री देवलाल सिंहा जी को अर्पण नाम से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में आन लाइन में उत्कृष्ट प्रस्तुति करने वाले मंडलियों की सांगीतिक प्रस्तुति हुई जिसमें मुसरा, तुमाकला, भिंभौरी, गनियारी,बागबाहरा, आलेखुटा, सिवनी ,अभनपुर, पचपेड़ी, छुईहा, बिलासपुर, बेमेतरा, बंदौरा,खैरझिटी राजिम के साथ कुल 14 मंडलियों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री सत्य नारायण शर्मा जी, पं.अर्जुन पुरी गोस्वामी जी रा. मा. संघ धमतरी, श्री जगदीश देशमुख जी अध्यक्ष तु. मा. प्र. छ. ग., श्री मुन्ना लाल देवदास जी राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक, दिलीप सिंह
ठाकुर जी मा.संघ रायपुर, श्री देवलाल सिंहा जी मानस संघ बेमेतरा, श्री मोहन वैष्णव जी बलौदा बाजार, श्री शीतल साहू जी कवर्धा, श्री मेहत्तर वर्मा जी एवं श्री टीकाराम साहू जी दुर्ग, श्री किंकर शिष्य परिषद भिलाई दुर्ग, के अलावा मानस जगत के विशिष्ट जनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मानस दर्शन के संस्थापक श्री दीपक गुहा जी ने मंदिर ट्रस्ट समूह एवं उपस्थित विशाल जन समूह का आभार व्यक्त किया एवं ऐसे ही विशाल आयोजन आगामी 7.0 जिला दुर्ग में कराने की बात कही। वहीं मंदिर ट्रस्ट समूह की ओर से सभी सदस्यों ने संस्थापक जी का स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मानस दर्शन के विभिन्न प्रकल्प के प्रभारी श्रीमती नूतन साहू दीदी मां, श्री कनस कोमरे गुरुजी,श्री के. के. सिन्हा, श्री आत्मा राम साहू, श्रीमती अंजली गुहा, श्रीमती सविता सोन, श्री पिंटू पटेल, श्री बिहारी यादव, श्री गजेन्द्र वर्मा, श्री भूपेश बनपेला, श्री रामकुमार प्रजापति, सुश्री लता निषाद, श्रीमती वंदना साहू , श्रीमती महेश्वरी वर्मा, श्रीमती सरस्वती साहू, श्री हितेंद्र कुमार साहू , सुश्री रवीना रावटे, श्रीमती संजना सिन्हा, श्रीमती यशोदा नेताम, श्रीमती अंजली साहू, श्रीमती प्रेमलता साहू, श्री भार्गव भाई,श्री ओंकार पटेल, श्री कोमल साहू, श्री ओंकार चंद्राकर, श्री मेसुल साहू, श्री संदीप कुमार ठाकुर, श्री गालव साहू , श्री रामनारायण वर्मा सहित मंदिर ट्रस्ट समिति के सभी सदस्यों के अलावा मानस दर्शन के केंद्रीय संयोजक मंडल के सदस्यों ने सहभागिता प्रदान किया।