*एस एन ए स्पर्श का प्रशिक्षण तिल्दा विकासखंड में सम्पन्न*

*एस एन ए स्पर्श का प्रशिक्षण तिल्दा विकासखंड में सम्पन्न*

*एस एन ए स्पर्श का प्रशिक्षण तिल्दा विकासखंड में सम्पन्न*
*एस एन ए स्पर्श का प्रशिक्षण तिल्दा विकासखंड में सम्पन्न* 
 विकासखंड तिल्दा अंतर्गत समस्त शासकीय शालाओं एवं संकुल समन्वयकों को आबंटित विभिन्न प्रकार के अनुदान की राशि के उपयोग एवं बिलिंग प्रक्रिया को लेकर एस एन ए स्पर्श प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण विकासखंड की ओर से नियुक्त मास्टर ट्रेनर सतीशचंद्र साहू द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए सम्पन्न कराया गया। प्रशिक्षण में कौशल वर्मा, संकुल समन्वयक तरपोंगी ने तकनीकी एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया।प्रशिक्षण के प्रारंभ में नरोत्तम ध्रुव द्वारा एस एन ए स्पर्श के संबंध में मौखिक रूप से महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनर
 सतीशचंद्र साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से एस एन ए स्पर्श पोर्टल की प्रक्रिया, अनुदान राशि के उपयोग, बिलिंग प्रक्रिया तथा वेंडर को भुगतान किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित संस्थाप्रमुखों एवं सहयोगी शिक्षकों द्वारा एस एन ए स्पर्श की राशि निकालने, बिलिंग करने तथा वेंडर को भुगतान से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका मास्टर ट्रेनर द्वारा समाधान करते हुए उनकी शंकाओं का निराकरण किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंह एवं संकुल स्रोत समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय शालाओं के संस्थाप्रमुखों एवं संबंधित शिक्षकों को एस एन ए स्पर्श के माध्यम से अनुदान राशि के पारदर्शी एवं सुचारु उपयोग तथा भुगतान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3