" प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित हुए "
दुरस्त और वनांचल क्षेत्र में शिक्षा की नई ज्योति जलाने वाले शिक्षक भक्ता राम मंडावी को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण "शिक्षा दूत" पुरस्कार से सम्मानित किया गया | शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो संकुल कुम्हारी विकास खंड मानपुर जिला मोहला मानपुर अं. चौकी में पदस्थ शिक्षक भक्ता राम मंडावी को शिक्षा, साहित्य, और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, शिक्षा में नवाचार, खेल -खेल में शिक्षा, गीत - संगीत के माध्यम से पठन - पाठन जैसे उत्कृष्ट कार्यो के लिए, शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित हुए | प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी शिक्षा और समाज सेवा के अलावा छत्तीसगढ़ी साहित्य के उभरता हुआ कवि है | उनके द्वारा रचित अनेक छत्तीसगढ़ी कविताएं दैनिक अखबारों में प्रकाशित होते रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के माटी, लांक डाउन के बिहाव, माटी के महिमा, बहिनी, नव दुर्गा के नव रूप, जेठ के महीना, बरसात आवत हे, हरेली तिहार, लइका चरइया, छत्तीसगढ़िया बिहाव, देवारी के खिचरी,ढेकी आदि प्रमुख है | उन्होंने शिक्षा को केवल
विद्यालय तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज को जोड़ने का प्रयास किया है | प्रधान पाठक श्री मंडावी जी का मानना है, शिक्षक केवल विद्यालय का ही नही होता वरण पुरे समाज को दिशा प्रदान करता है | वनांचल के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से जोड़ने के साथ उनमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने में उनके योगदान की सराहना होते रही है | मंडावी सर ने कहा शाला की इस उपलब्धि पर शाला के शिक्षक नईम खान, नरेश जामड़े, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सरपंच श्री परमानंद उसारे, संकुल के समस्त शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है | शिक्षा दूत पुरस्कार मिलने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री अंगद राम कौर, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरुण मरकाम, विकास खंड स्रोत समन्वयक सुश्री जहिदा खान मैडम, मानपुर विकास खंड के समस्त शिक्षक व संकुल समन्वयक, शाला व संकुल के समस्त शिक्षकों ने प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए |