रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव कर विद्यार्थियों से जुड़ी गंभीर परीक्षा संबंधी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया।

प्रेस नोट : 07 सितम्बर 2026

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव कर विद्यार्थियों से जुड़ी गंभीर परीक्षा संबंधी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया।
राजीव पांडेय महाविद्यालय, भांटागांव के B.Com. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों से संबंधित है। बिजनेस अकाउंटिंग विषय में कुल 103 विद्यार्थियों में से 94 विद्यार्थियों को ATKT दिया गया है। एक ही विषय में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को ATKT दिए जाने को लेकर ABVP ने परीक्षा परिणाम की निष्पक्षता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
ABVP कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने मांग की कि प्रभावित सभी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष एवं पुनः जाँच कराई जाए, ताकि यदि मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि हुई है तो उसका निराकरण किया जा सके और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ न्याय हो।

प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर महोदय ने विद्यार्थियों एवं ABVP प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि सभी संबंधित विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जाँच कराई जाएगी।
ABVP महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी एक ही विषय में ATKT हुए हैं, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच आवश्यक है। विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए ABVP लगातार उनके साथ खड़ा रहेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3