*शिक्षकों का सम्मान, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा — छड़िया स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*
प्रेस विज्ञप्ति
*शिक्षकों का सम्मान, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा — छड़िया स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में शिक्षक दिवस के अवसर पर एनजीओ ‘खुशहाल बचपन परियोजना’ कारितास इंडिया के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए सलाद कटिंग एवं सलाद सजाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन
किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है और बच्चों की प्रतिभा को निखारने में ऐसे रचनात्मक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक सम्मान से न केवल शिक्षकों का उत्साह बढ़ता है,
बल्कि विद्यार्थियों में भी गुरु के प्रति सम्मान और संस्कार की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन के लिए कारितास इंडिया एवं खुशहाल बचपन परियोजना की टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एनजीओ कार्यकर्ता सरिता मधुकर, रुकसाना मैडम, चंद्रिका कोशले, कुसुमलता एवं गीतांजली यादव के अलावा विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा एवं शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर और भारती तांती उपस्थित रहे।