रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*सेवा संकल्प अभियान के तहत खरोरा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन*
खरोरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 07 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, सुमित सेन, जय प्रकाश वर्मा, पुणेंद्र पाध्याय, तामेश्वर मरकाम, शेखर वर्मा, राम खिलावन पाटकर, रामकुमार कोसरिया सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लता देवांगन, श्रीमती मीरा कोसरिया एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।