प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं 25वें वर्ष की जनसेवा के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में अरदास, राहगीरों को फल वितरण

प्रेस विज्ञप्ति
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं 25वें वर्ष की जनसेवा के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में अरदास, राहगीरों को फल वितरण
रायपुर, 17 सितंबर 2026।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सरकार के मुखिया के रूप में उनके 25वें वर्ष की सेवा यात्रा के अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई। प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए गुरु साहिब के चरणों में प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुद्वारा साहिब के बाहर राहगीरों एवं आम नागरिकों को फल वितरित किए गए। सेवा और मानवता की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजवंत सिंह गरेवाल, प्रीतम खालसा, छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के महासचिव गगन हंसपाल, लेडीज विंग की अध्यक्ष रतनजीत कौर, हरविंदर सिंह रैनो, गुरदीप टुटेजा, राजू गुंबर, रशमीत खुराना, अमरजीत सलूजा, राजवंत सिंह सहित सिक्ख समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3