राजहरा यंत्रीकृत खदान के कोटि नियंत्रण विभाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी विश्वकर्मा जयंती

दल्लीराजहरा:
राजहरा यंत्रीकृत खदान के कोटि नियंत्रण (भू-विज्ञान/सैंपलिंग) विभाग में सृजन, निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल के अधिष्ठाता भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजनोत्सव धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित पं. एम. कुमार द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यंत्रों, उपकरणों एवं कार्यस्थल की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की आरती कर क्षेत्र की खुशहाली, प्रगति और कार्यस्थल पर सुरक्षा की प्रार्थना की।

वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी
इस पावन अवसर पर विभाग प्रमुख श्री सौरभ, वरिष्ठ अधिकारी श्री एस. एन. त्रिपाठी तथा श्री आर. के. उमरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी और उनके तकनीकी योगदान व समर्पण की सराहना की।

पूजा और हवन कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, चूड़ामणी साहू, अरुण कुमार, महादेव, हरिशंकर, भूपेंद्र, दुखु राम, चैत राम, खेमचंद, खोमेन्द्र कुमार, विजय, राधे लाल, धर्मेंद्र, फगनू राम, विजय यादव, राकेश सहित महिला कर्मियों में गीता, खिलेश्वरी, और अंजीता प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

पूजा-अर्चना के उपरांत सभी कर्मियों और उपस्थित जनों को भोग व प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विभाग में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3