छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी ने स्वर्गीय गोलोक डेका जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलितिनसुकिया, असम:
छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी ने स्वर्गीय गोलोक डेका जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
तिनसुकिया, असम:
छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी ने हाल ही में तिनसुकिया जिले के डुमदुमा निवासी, अपने सहकर्मी व रिश्तेदार रहे बड़े भाई स्वर्गीय गोलोक डेका जी की छह महीने की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास स्थान पर पहुँचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
स्वर्गीय गोलोक डेका जी को याद करते हुए माननीय राज्यपाल जी ने उनके समर्पण और राष्ट्रवादी विचारधारा का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वर्गीय गोलोक दा ने 90 के दशक में, जब भाजपा पार्टी सीमित संसाधनों के बीच कार्य कर रही थी, असम के सादिया और डुमदुमा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में संगठन के विस्तार में अग्रणी भूमिका निभाई। ब्रह्मपुत्र नदी के उस पार नाव के माध्यम से की जाने वाली कठिन यात्राओं के बावजूद, उनका पार्टी के प्रति अटूट संकल्प और साहस प्रेरणादायक रहा है।
माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजन तथा उनके समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।