बेमेतरा:-गुधेली मंडल कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक गुधेली मंडल कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए आशीष छाबड़ा खंगारपाट के सरपंच कमल बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
बेमेतरा:-गुधेली मंडल कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक गुधेली मंडल कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए आशीष छाबड़ा खंगारपाट के सरपंच कमल बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
मेघू राणा बेमेतरा।बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत बेरला ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुधेली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार मंडल कांग्रेस कमेटी गुधेली की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी शामिल हुए।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
इसी दौरान ग्राम पंचायत खंगारपाट के सरपंच श्री कमल बघेल ने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री आशीष छाबड़ा जी सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री आशीष छाबड़ा जी ने कहा, “कांग्रेस का संगठन गांव और बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की ताकत से मजबूत होता है। कमल बघेल जी का कांग्रेस परिवार से जुड़ना संगठन के लिए नई ऊर्जा और मजबूती का संदेश है। हम सभी मिलकर जनता के बीच पहुंचेंगे, उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को गांव-गांव तक और अधिक सशक्त बनाएंगे।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता आमजन से निरंतर संवाद, क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और जनता के अधिकार एवं हित की आवाज मजबूती से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।
बैठक में मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।