बेमेतरा:-सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक दीपेश साहू ने किया श्रमदान
स्वच्छ बेमेतरा के निर्माण के लिए जनभागीदारी जरूरी : दीपेश साहू
मेघू राणा बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को बेमेतरा शहर में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छ एवं सुंदर बेमेतरा के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत सुबह 8:30 बजे सिग्नल चौक से हुई, जो प्रताप चौक तक चलाया गया। विधायक दीपेश साहू ने स्वयं स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाते हुए सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी होगी।
स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी : दीपेश साहू
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक नागरिक अपने घर के साथ-साथ अपने मोहल्ले, सड़क और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता को लेकर जागरूक होगा, तभी हमारा शहर वास्तव में स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देकर देशवासियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। आज हम सभी ने मिलकर श्रमदान किया है, इसका संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, युवा, महिलाएं और आम नागरिक यदि मिलकर स्वच्छता के लिए आगे आएं, तो बेमेतरा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
विधायक ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमारे अपने घर और परिवार से होती है। इसके बाद यही छोटी-छोटी आदतें पूरे मोहल्ले और शहर में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कचरा सड़क, नाली अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न डालें और हमेशा निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निपटारा करें। सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि बेमेतरा हमारा अपना शहर है और इसकी स्वच्छता एवं सुंदरता की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। नगर पालिका एवं स्वच्छता कर्मी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन केवल प्रशासनिक प्रयासों से स्वच्छता का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए नागरिकों की जागरूकता और जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
दीपेश साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने बेमेतरा को स्वच्छ रखने में हर संभव योगदान देंगे और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाकर ही हम आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार कर सकते हैं। सामूहिक प्रयासों से बेमेतरा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक हुए शामिल
अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, एल्डरमैन राकेश मोहन शर्मा, नंदू राठी, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, महामंत्री संदीप यादव, पार्षद नीतू कोठारी, लक्की साहू, निखिल साहू, चांदनी, रोशन दत्ता, विकास तंबोली, गौरव साहू, रवि मूलवानी, आकिब मलकानी, राजेश दीवान, राजू देवांगन, उमेश्वरी साहू, गोलू कोसले, राजीव तंबोली, झालम सिंह धिवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा बेमेतरा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।