*संयुक्त खदान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान ने प्रबंधन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी*

*संयुक्त खदान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान ने प्रबंधन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी*

*संयुक्त खदान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान ने प्रबंधन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी*
*संयुक्त खदान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान ने प्रबंधन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी*
लौह अयस्क खदान समूह राजहरा में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर संयुक्त खदान मजदूर संघ (केंद्रीय) ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह मान ने मुख्य महाप्रबंधक, लौह अयस्क खदान समूह राजहरा को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निराकरण की मांग की है।

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि प्रबंधन द्वारा नियमित एवं ठेका श्रमिकों को न्याय नहीं दिया गया, तो समस्त कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस पत्र की प्रतिलिपि ई.डी. पर्सनल भिलाई स्टील प्लांट एवं ई.डी. माइंस भिलाई स्टील प्लांट को भी सौंपी गई है।
संघ ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार प्रबंधन को मांगों से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन ठेका श्रमिकों के मामले में ठेकेदारों द्वारा मनमानी की जा रही है। मजदूरों के वेतन, प्रोविडेंट फंड, बोनस एवं अन्य भुगतानों की निगरानी स्वयं मुख्य नियोक्ता भिलाई स्टील प्लांट को करनी चाहिए, जो नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

*क्या हैं 10 प्रमुख मांगें?*

*1. 39 माह के एरियर्स का भुगतान करो:* नियमित कर्मचारियों का वेतन समझौता 2022 में हुआ था। उस समय प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि जनवरी 2017 से 39 माह का बकाया एरियर्स जल्द दिया जाएगा, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ। एन.जे.सी.एस. कमेटी की बैठक बुलाकर शीघ्र भुगतान किया जाए।

*2. राजहरा माइंस अस्पताल की हालत सुधारो:* अस्पताल की स्थिति दयनीय हो गई है। डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है। माह में एक बार भिलाई से विशेषज्ञ डॉक्टर आते हैं, इसे बढ़ाकर माह में चार बार किया जाए। सभी जांचों की व्यवस्था राजहरा में ही हो और विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति की जाए।

*3. टाउनशिप आवास नीति अलग बनाओ:* राजहरा माइंस टाउनशिप के आवास आबंटन की पॉलिसी भिलाई टाउनशिप से अलग बनाई जाए। माइंस टाउनशिप की स्थिति अलग है, एक साल बाद अधिकांश आवास खाली हो जाएंगे, जिससे टाउनशिप अव्यवस्थित और कर्मचारी असुरक्षित हो जाएंगे। आवास रखरखाव का कार्य भी बहुत धीमा है, शिकायतों का निराकरण समय पर हो।

*4. PF कटौती 25 हजार की सीमा पर करो:* खदान समूह में लगभग 3500 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। भविष्य निधि की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है, इसलिए PF कटौती 12% नई सीमा के आधार पर की जाए। पहले 15,000 के आधार पर हुई कटौती की जांच के लिए समिति बनाई जाए, क्योंकि BSP द्वारा ठेकेदारों को वास्तविक न्यूनतम वेतन के आधार पर ही 12% का भुगतान किया जाता था।

*5. महामाया खदान में मूलभूत सुविधा दो:* महामाया खदान की स्थिति गंभीर है। राजहरा से महामाया जाने का रास्ता जर्जर है। खदान के अंदर रेस्ट शेल्टर, साफ पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा, जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है।

*6. 5 लाख तक का मेडिक्लेम दो:* ठेका श्रमिकों की ESI की राशि करोड़ों में जमा हो चुकी है। OPD की व्यवस्था तो है, लेकिन सभी ठेका श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए 5 लाख रुपये तक की मेडिक्लेम सुविधा दी जाए, ताकि वे कहीं भी इलाज करा सकें।

*7. बंद पड़े कार्यों के मजदूरों को रोजगार दो:* दल्ली यंत्रीकृत खदान में हितकसा डेम एवं SBU-1 (स्लाइम बेनिफिशियल यूनिट-1) का कार्य SBU-2 चालू होने से बंद कर दिया गया। प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि मजदूरों को SBU-2 में शिफ्ट किया जाएगा, जब तक शिफ्ट नहीं होते तब तक हितकसा डेम का काम चालू रहेगा, पर दोनों जगह का काम बंद हो चुका है। कुमार कार्गो का काम भी बंद है, जिससे औद्योगिक अशांति फैल सकती है।

*8. DAV स्कूल का मेंटेनेंस और फीस बराबर करो:* DAV स्कूल के सम्पूर्ण भवन का मेजर मेंटेनेंस कराकर क्लास में नए फर्नीचर की व्यवस्था की जाए। ठेका श्रमिकों के बच्चों की फीस नियमित कर्मचारियों के बच्चों की फीस के बराबर की जाए।

*9. महामाया क्षेत्र में DAV इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलो:* महामाया आदिवासी अंचल है, आसपास कोई इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं है। जैसे राजहरा, नंदिनी और रावघाट में DAV स्कूल की व्यवस्था है, वैसे ही CSR फंड से महामाया क्षेत्र के बच्चों के लिए भी DAV इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाए।

*10. प्रमोशन पॉलिसी स्पष्ट करो:* प्रबंधन द्वारा प्रमोशन पॉलिसी को लेकर बैठक तो की गई, लेकिन उसमें विसंगतियां हैं। माइंस की प्रमोशन पॉलिसी को यूनियनों की बैठक बुलाकर स्पष्ट किया जाए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3