बेमेतरा:-सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा पंजीयन क्रमांक 2033 में वार्षिक आमसभा संपन्न

बेमेतरा:-सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा पंजीयन क्रमांक 2033 में वार्षिक आमसभा संपन्न

बेमेतरा:-सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा पंजीयन क्रमांक 2033 में वार्षिक आमसभा संपन्न
बेमेतरा:-सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा पंजीयन क्रमांक 2033 में वार्षिक आमसभा संपन्न
मेघू राणा बेमेतरा/हसदा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा, पंजीयन क्रमांक 2033 में वार्षिक आमसभा का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी सभा के समक्ष रखी। उन्होंने सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात समिति प्रबंधक श्री देवलाल सिन्हा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही समिति की वित्तीय स्थिति एवं लाभ का बजट भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
वार्षिक आमसभा में समिति एवं बैंक से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई तथा किसानों और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सहकारिता की भावना को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार यादव, शाखा प्रबंधक; श्री देवलाल सिन्हा, समिति प्रबंधक; श्री सेवा राम साहू, श्री राजेन्द्र नायक, श्रीमती बबली निर्मलकर, श्रीमती उतरा साहू, श्री शंभू लाल साहू, श्री तुला राम पाल, श्री ओमप्रकाश सिन्हा, श्री कवल साहू, श्री सलीम खान, श्री गोवर्धन साहू, श्री शिवराम परगनिहा, श्री राजेश परगनिहा, श्री सत्यनारायण परगनिहा, श्री गंगा राम यादव, श्री प्रेमशंकर वर्मा, श्री केशव प्रसाद एवं श्रीमती संगीता परगनिहा सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3