*स्वामी आत्मानंद विद्यालय अमेरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीप’, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*

स्वामी आत्मानंद विद्यालय अमेरी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाला प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित कर सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया। विद्यालय की प्राचार्य सावित्री वर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षक सुषमा वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, आशा किरण धीवर, जानकी साहू सहित समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अभियान के अंतर्गत ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं विचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण
 कार्यक्रम आयोजित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। भाषण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य सावित्री वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का सार्थक माध्यम है तथा ‘आशीर्वाद का दीप’ हमारी परंपरा, संस्कार और आने वाली पीढ़ी के प्रति शुभकामनाओं का प्रतीक है। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक एवं संस्कारपरक आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3