सेक्टर-2 तालाब में श्रद्धाभाव से हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
भिलाई। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सेक्टर-2 तालाब में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर श्रद्धाभाव के साथ विसर्जन किया गया। भारी वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरे विसर्जन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
सेक्टर-2 निवासी एवं भगवान श्री गणेश के परम भक्त प्रशांत क्षीरसागर ने भारी वर्षा के बीच श्रद्धालुओं को लड्डू एवं मोदक का प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की मंगलकामना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया” तथा “गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या” के जयघोष लगाए। जयघोष से पूरा सेक्टर-2 तालाब परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर रुद्र क्षीरसागर, प्रशांत क्षीरसागर एवं उषा क्षीरसागर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।