छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी ने डुमडुमा निवासी अपने सहपाठी श्री मदन बरुआ के आवास पर परिवार सहित उपस्थित होकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी ने डुमडुमा निवासी अपने सहपाठी श्री मदन बरुआ के आवास पर परिवार सहित उपस्थित होकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।
सुदीर्घ 48 वर्षों के बाद उनसे मिलने का यह क्षण वास्तव में विशेष और भावनात्मक था। उनके साथ विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत करके बेहद खुशी हुई।
समय के लंबे अंतराल के बावजूद न मिटने वाले अपनत्व और आत्मीयता के इस पुनर्मिलन ने अतीत की कई मीठी यादों को फिर से ताजा कर दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी जी और सुश्री आयुषमिता डेका जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जीवन की व्यस्तताओं के बीच भी ऐसी आत्मीय मुलाकात मन में विशेष शांति और आनंद का अनुभव जगाती है। यह मुलाकात हमेशा एक यादगार पल बनी रहेगी।