*भोपाल के प्रतिष्ठित RIE में प्रशिक्षण लेंगी पीएम श्री स्कूल खरोरा की व्याख्याता नीतू यादव*

*भोपाल के प्रतिष्ठित RIE में प्रशिक्षण लेंगी पीएम श्री स्कूल खरोरा की व्याख्याता नीतू यादव*

*भोपाल के प्रतिष्ठित RIE में प्रशिक्षण लेंगी पीएम श्री स्कूल खरोरा की व्याख्याता नीतू यादव*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*भोपाल के प्रतिष्ठित RIE में प्रशिक्षण लेंगी पीएम श्री स्कूल खरोरा की व्याख्याता नीतू यादव*
खरोरा : 
समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार आधारित अध्यापन एवं व्यावसायिक दक्षता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा की वाणिज्य व्याख्याता नीतू यादव का चयन प्रथम बैच में किया गया है। 

भोपाल स्थित रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (Regional Institute of Education – RIE) में आयोजित यह प्रशिक्षण 7 से 11 सितंबर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए नीतू यादव 6 सितंबर को रायपुर से भोपाल रवाना होंगी। 

*आधुनिक वाणिज्य शिक्षण पर रहेगा विशेष फोकस*

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में वाणिज्य विषय के प्रभावी अध्यापन, अनुभवात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण, डिजिटल टूल्स के उपयोग, वित्तीय साक्षरता, मूल्यांकन की नवीन तकनीकों तथा कक्षा में नवाचारों को शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक दृष्टिकोण से समृद्ध करना है।

*विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ*

विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा कि नीतू यादव का चयन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का लाभ सीधे विद्यार्थियों को मिलेगा तथा विद्यालय में वाणिज्य शिक्षा और अधिक प्रभावी बनेगी।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सुमित सेन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, योगेंद्र त्रिपाठी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह बंजारे, शिवांगी निषाद, सरोज हंसराज, शाला विकास समिति के समस्त सदस्य एवं अंग्रेज़ी माध्यम के सभी स्टाफ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3