*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 01/09/2026*
*बालोद*
दो दिवसीय अखण्ड रामायण एवं गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव
दिनांक 29. व 30 अगस्त को तहसील स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती ग्राम खलारी मां शीतला प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांतः अध्यक्ष श्री जगदीश देशमुख जी रहे। तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा की व्यक्ति के जीवन में कई बाधा आते हैं और बाधा को पार ही वह सच्चे सुख का अनुभव करता है। गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन में कई बाधा आये लेकिन उन्होंने ईश्वर पर आस्था रखा और एक दिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ काव्य पावन ग्रंथ श्रीराम चरित मानस की रचना की। उन्होंने ने कहा की सच्ची सेवा ही प्रभु की सेवा है। तुलसीदास जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मानस मर्मज्ञ मानस वक्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई पाहड़ सिंह साहूजी, त्रेता चंद्राकर जी श्री लीलार सिन्हाजी, श्री बी आर बेलसर जी, विष्णु सोरी जी, भरत कौशिक जी एवं पुरुषोत्तम राजपूत जी रहे और श्रीमंजुलाल धनकर, श्री सुरेश कोठारी माधव राम सरपा कार्यक्रम को संबोधित किया।
यह जानकारी ग्राम खलारी के सरपंच श्री आत्माराम राम दुग्गा, श्री पुखराज निषाद, श्री उमाकांत साहू, दीपक आरदे, गंगाराम साहू, बालेश्वर सावलकर, प्रकार दहिबेले व गोपाल साहू ग्राम पटेल अनिल निषाद, हुकुम साहू, एवं समस्त ग्राम वासी ने दी। षतत्वावधान में