*रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने विद्यालय परिवार को बाँधा रक्षासूत्र*

*रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने विद्यालय परिवार को बाँधा रक्षासूत्र*

*रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने विद्यालय परिवार को बाँधा रक्षासूत्र*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्थान ने विद्यालय परिवार को बाँधा रक्षासूत्र*
खरोरा। 
रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, खरोरा द्वारा पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बी.के. सावित्री दीदी एवं बहन गंगा ठाकुर दीदी ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र बाँधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर बी.के. सावित्री दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, पवित्रता, आत्मसम्मान एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने सभी को सकारात्मक सोच, नैतिक जीवन एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। बहन गंगा ठाकुर दीदी ने भी भाईचारे, सहयोग और पारस्परिक सम्मान की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय परिवार ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में व्याख्याता शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, शिवांगी निषाद, प्रवीण कुमार पाटिल, विष्णु प्रसाद साहू एवं अमर बर्मन सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3