देशहा यादव समाज महिला विंग ने हर्षोल्लास से मनाया हरितालिका तीज पर्व
बिलासपुर:
जिला देशहा यादव समाज की महिला विंग की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका यादव के कुशल व सक्षम नेतृत्व में "हरितालिका तीज पर्व" अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति तथा भगवान शिव-पार्वती के आध्यात्मिक व मधुर मिलन के पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं मूल संस्कारों को सहेजने और जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को इमली पारा स्थित यादव भवन, बिलासपुर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पारंपरिक तरीके से आयोजित इस उत्सव में धुमाल और संगीत की धुनों पर बहनों ने जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें कुर्सी दौड़ एवं नृत्य प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा। इसके साथ ही विशिष्ट सहयोगी के रूप में श्री मनेन्द्र यादव, श्री धन्नू यादव, श्री टीकाराम यादव एवं जिला देशहा यादव समाज के अध्यक्ष श्री रामलाल यादव जी की उपस्थिति रही, जिनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।