सेवा संकल्प अभियान: नोडल प्राचार्य संजीव देवांगन ने प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल सरोरा के बच्चों को कराया ‘न्योता भोज’
सेवा संकल्प अभियान: नोडल प्राचार्य संजीव देवांगन ने प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल सरोरा के बच्चों को कराया ‘न्योता भोज’
सरोरा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सरोरा में शनिवार को विशेष ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संकुल के नोडल प्राचार्य श्री संजीव देवांगन के सौजन्य से संपन्न हुआ, जहां स्कूली बच्चों को सुरुचिपूर्ण और स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान नोडल प्राचार्य श्री देवांगन ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों के बीच भोजन परोसा और उनसे आत्मीय संवाद किया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों के चेहरों पर विशेष उत्साह और खुशी देखी गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल समन्वयक श्री अनिल साहू, प्रधान पाठक श्री पी. एन. वर्मा, व्याख्याता श्री अनिल वर्मा, शिक्षक श्री अरविंद, श्री यूसुफ, श्री राकेश, श्री बौछार एवं शिक्षिका सुश्री लक्ष्मी व सुश्री शालिनी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी शिक्षकों ने मिलकर बच्चों की सेवा की और आयोजन को सफल बनाया।