ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन: जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति

क्षेत्र में मिस्त्री संघ, ढलाई संघ एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 'प्रेम सुमन नाचा पार्टी' द्वारा लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
समारोह में अति विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम उपस्थित रहीं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सरपंच आत्मा राम दुग्गा, उप सरपंच पुखराज निषाद, जनपद सदस्य प्रीति बाई ऊर्वशा, भूतपूर्व सरपंच हरिशंकर ऊइके तथा ग्राम पटेल छगनलाल टेकाम ने मंच साझा किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम ने अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर कुशल ठाकुर, दानीराम निषाद, शत्रुघन निषाद, होरीलाल खडांशू, सूरज खडांशू, अनिल निषाद, खोरबहरा निषाद, टिकम नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3