*बेहराभांठा में दो दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता एवं अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन*

*बेहराभांठा में दो दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता एवं अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन*

*बेहराभांठा में दो दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता एवं अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन*
*बेहराभांठा में दो दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता एवं अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन*

*पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर हुए शामिल*
      *बालोद:-* ग्राम बेहराभांठा (नांहदा) में जय सिया राम युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। गत दिनों आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आई अनेक रामधुनी मंडलियों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से संपूर्ण वातावरण को श्रीराम के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान श्री राम चंद्र जी एवं माता जानकी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा रामलाल नायक, जनपद सदस्य श्री दुमन साहू तथा ग्राम पंचायत बेहराभांठा की सरपंच श्रीमती शशिकला ठाकुर,विवेक वैष्णव अध्यक्ष देवरी मण्डल,सुरेश साहू अध्यक्ष सुरेगाँव मण्डल, राधेश्याम देवांगन महामंत्री,ईश्वर दास साहू ग्राम प्रमुख, धर्मेन्द्र कुमार पटेल उप सरपंच आदि अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि भगवान श्री राम का चरित्र हम सभी के लिए आदर्श जीवन जीने का मार्गदर्शक है। रामधुनी और अखंड रामायण जैसे भक्तिमय आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, समरसता और भ्रातृत्व की भावना का संचार होता है। आज की युवा पीढ़ी को हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़े रखने के लिए जय सिया राम युवा मंडल का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय और वंदनीय है। श्री राम नाम का संकीर्तन ही जीवन के समस्त कष्टों का निवारण करता है। जिला पंचायत सदस्य प्रभा रामलाल नायक ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारने और भक्ति भावना को जागृत करने में रामधुनी प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब पूरा गांव एक साथ एकत्र होकर प्रभु श्री राम के गुणों का गान करता है, तो वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। बेहराभांठा के ग्रामवासियों और युवाओं ने जिस अनुशासन और भक्ति भाव से यह आयोजन किया है, वह मिसाल है। जनपद सदस्य टुमन साहू ने कहा कि रामायण हमें पढ़ने और सुनने के साथ ही अपने आचरण में उतारना सिखाती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बताए सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त एवं सुसंस्कृत समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस भव्य आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम को सरपंच शशिकला ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से लाला राम साहू, गुतलू राम पटेल, केशव राम साहू, मीना राम पटेल, राधेश्याम निर्मलकर, संतराम साहू ,नेतराम पटेल, पीयुषभानु ठाकुर,रामाधिन ठाकुर,राकेश निर्मलकर,जितेन्द्र कुमार ठाकुर,गंगाधर साहू,कन्हैया निर्मलकर, नूतन साहू,गोवर्धन साहू, नरेन्द्र साहू ,डोमलाल साहू,कृति साहू ,प्रीतम पटेल,उद्घोषक एकलव्य साहू सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3