*हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना*

*हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना*

*हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा

*हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लगभग 400 श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना*
खरोरा
सावन माह के पावन अवसर पर क्षेत्र से लगभग 400 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बाबा बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धाभाव के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णो, प्रणम्य पांडेय , कांग्रेस महामंत्री डिगेश्वर यदु, भुवन वर्मा, मोहरा सरपंच प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, गिरधारी वर्मा
 सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।श्रद्धालु पारंपरिक केसरिया वेशभूषा में भगवान शिव के भजनों एवं जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा के दौरान अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा तथा सभी के सुख-शांति की प्रार्थना करने की बात कही। यात्रा को लेकर क्षेत्रवासियों में भी विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3