*मेजर महेंद्र को रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की ओर से 23 हजार की राखीया भेंट*

*मेजर महेंद्र को रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की ओर से 23 हजार की राखीया भेंट*

*मेजर महेंद्र को रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की ओर से 23 हजार की राखीया भेंट*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 

*मेजर महेंद्र को रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की ओर से 23 हजार की राखीया भेंट*
खरोरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित "सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण कार्यक्रम" के तहत देश की सेवा में समर्पित मेजर महेंद्र का सम्मान करते हुए रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की ओर से 23 हजार राखीया
की भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा रक्षा बंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रभक्ति का संदेश देना था।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी पैकरा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, प्रदेश मंत्री सविता चंद्राकर, कार्यालय मंत्री मिली बेनर्जी, मन की बात प्रभारी प्रीति परगनिहा तथा माधुरी साहू सहित 
प्रदेश सह मिडिया प्रभारी डाॅ किरण सिह 
अनेक प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
इसके अलावा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रश्मि वर्मा, महामंत्री स्वाती वर्मा, मंत्री रानु शर्मा, खरोरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी साहू, बगोली मंडल से हीरा वर्मा तथा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष रानी जैन सहित रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मंडलों की महिला पदाधिकारी तथा महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिलों की कार्यसमिति सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मेजर महेंद्र का सम्मान करते हुए उनके देश सेवा के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने सैनिकों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए रक्षा सूत्र अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3