किसानों को खुशहाल बनाता, पी. एम. सम्मान निधि,,,,,,, स्वाति वर्मा

किसानों को खुशहाल बनाता, पी. एम. सम्मान निधि,,,,,,, स्वाति वर्मा

किसानों को खुशहाल बनाता, पी. एम. सम्मान निधि,,,,,,, स्वाति वर्मा
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

किसानों को खुशहाल बनाता, पी. एम. सम्मान निधि,,,,,,, स्वाति वर्मा 
जिला पंचायत सदस्य रायपुर एवं भाजपा नेत्री श्रीमती स्वाति वर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले 5 वर्षों तक बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। इस योजना से पात्र भूमि धारक किसान परिवारों को पहले की तरह हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन सामान किस्तों में सीधे बैंक खातों में मिलती रहेगी।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि किसानों की आय बढ़े,खेती और अधिक टिकाऊ बने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिले।पीएम किसान योजना देश की बड़ी योजनाओं में शामिल है। इसके तहत अब तक 23 किस्तों में किसानों के खातों में 4.47 लाख करोड रुपए से अधिक राशि भेजी जा चुकी है। श्रीमती स्वाति वर्मा ने आगे बताया कि लाभार्थियों में लगभग हर चौथा किसान महिला है। इससे महिलाओं की खेती में आर्थिक भागीदारी तथा निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ी है।छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 25 लाख से भी अधिक किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 10 करोड़ से भी अधिक के सहायता राशि वितरित किए जाने का पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किए हैं। श्रीमती स्वाति वर्मा ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ का किसान समृद्धि की मुस्कान के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हमेशा किसानों की चिंता करते हैं। मोदी सरकार किसानों ,युवाओं, और महिलाओं सभी वर्गों का विकास चाहती है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश के किसान समृद्धि रहे,जिनके परिश्रम से लोगों को अनाज मिलता है। उनकी उन्नति के लिए हमेशा मोदी सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।इससे भी किसानों में समृद्धि आई है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3