*भाजपा मंडल अर्जुंदा में निकली भव्य बाइक यात्रा तिरंगा यात्रा। देशभक्ति के नारे से गूंज उठा क्षेत्र।*

*भाजपा मंडल अर्जुंदा में निकली भव्य बाइक यात्रा तिरंगा यात्रा। देशभक्ति के नारे से गूंज उठा क्षेत्र।*

*भाजपा मंडल अर्जुंदा में निकली भव्य बाइक यात्रा तिरंगा यात्रा। देशभक्ति के नारे से गूंज उठा क्षेत्र।*
*भाजपा मंडल अर्जुंदा में निकली भव्य बाइक यात्रा तिरंगा यात्रा। देशभक्ति के नारे से गूंज उठा क्षेत्र।*
*अर्जुंदा -* हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा मंडल अर्जुंदा के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।यात्रा अर्जुंदा नगर से भ्रमण पश्चात मटिया, खैरबना, कांदूल, रेहची, झींका,नवागांव होते हुए शहीद स्मारक कुर्दी में संपन्न हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खैरबना में शहीद गजरू राम मंडावी, कांदुल में शहीद उकेश ठाकुर,नवागांव में रतीराम सिन्हा के परिजनों से मिल उनके परिजनों से मिलकर तिरंगा सौंपा एवं शहीदों के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर में शहीदों के जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के अलावा युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।हाथों में तिरंगा लिये लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाये।आयोजित तिरंगा यात्रा में लगे देशभक्त नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा 
            इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु एवं भाजपा मंडल प्रभारी जितेंद्र साहू ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, शौर्य, त्याग, एकता और संकल्प का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
         भाजपा मंडल अर्जुंदा अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन भी है।तिरंगे के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर में बड़ी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3