रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 75फीट विशाल तिरंगे ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह**
खरोरा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज नगर पंचायत खरोरा में 75 फीट विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा से प्रारंभ होकर भैरव बाबा, कृष्णा चौक होते हुए तिगड्डा चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने नगर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, सीएमओ ओम प्रकाश सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में श्रीमती लीला देवांगन, श्रीमती गुरजीत कौर भाटिया, श्रीमती मनीषा कोशले, श्रीमती दामिनी हेमंत देवांगन, श्रीमती रश्मि वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा धनकर, श्रीमती रानी साहू, श्रीमती शकुन्तला कोशले, सुमित सेन, घनश्याम चंद्राकर, सचिन अग्रवाल, संजू देवांगन, पंचराम यादव, श्री छगन यादव, रमेश शर्मा, विकास ठाकुर, दीपक धनकर, दुलेश साहू, पुणेद्र पाध्याय, शरद साहू, तामेश्वर मरकाम, दिलराज छाबड़ा, हेमंत देवांगन, नेहरू निर्मलकर, संतोष सरास्वत, राशिद अली, समीर खान, शंकर कमल, गोपी गिलहरे, बंटी चंद्राकर सहित समस्त कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और उत्साह से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।