बेमेतरा:-विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में बेमेतरा में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर

बेमेतरा:-विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में बेमेतरा में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर

बेमेतरा:-विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में बेमेतरा में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर
बेमेतरा:-विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में बेमेतरा में विधानसभा स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश
मेघू राणा बेमेतरा। आजादी का अमृत महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा, महिलाएं एवं आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जय स्तंभ चौक से हुआ। इसके बाद यात्रा गार्डन रोड,बस स्टैंड, भारत माता चौक, मुख्य बाजार, गौरव पथ रोड, सिंघोरी, कर्मा चौक, महेश चौक, सिग्नल चौक, प्रताप चौक, परशुराम चौक, बिजली ऑफिस रोड होते हुए विधायक कार्यालय (बॉयज स्कूल रोड) पहुंची, जहां शानदार देशभक्ति नृत्य पर यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, होरी लाल सिन्हा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

तिरंगा केवल ध्वज नहीं, राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है: दीपेश साहू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भारत का तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, स्वाभिमान, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और 140 करोड़ भारतीयों की साझा पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य केवल प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि आजादी हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई है। अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें यह स्वतंत्र भारत दिया है। इसलिए हमारा नैतिक दायित्व है कि हम उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण रखें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय मूल्यों को आत्मसात कर भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प में सहभागी बनें।

विधायक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है और देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय गौरव की भावना का नया संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा की जनता ने जिस उत्साह और अनुशासन के साथ इस यात्रा में भाग लिया है, वह इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना यहां के प्रत्येक नागरिक के मन में विद्यमान है।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आगामी स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और कर्तव्य का उत्सव है। उन्होंने कहा कि जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तब भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक शक्ति का संदेश पूरे विश्व तक पहुंचेगा।

राष्ट्रध्वज का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य: अवधेश सिंह चंदेल

पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का प्रथम कर्तव्य है और इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं समाज में राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की भावना को और अधिक मजबूत करती हैं।

बेमेतरा ने एकजुट होकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश: विजय सिन्हा

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बेमेतरा नगर ने आज एकजुट होकर राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी संदेश दिया है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश साहू, गजानंद साहू, रेवाराम निषाद, राजू देवांगन, पार्षद सिमरन ताम्रकार, नीतू कोठारी, गौरव साहू, विकास तंबोली, प्रवीण नीलू राजपूत,एल्डरमैन राकेश मोहन शर्मा, कमलेश वर्मा, सावित्री रजक, राजीव तंबोली, डॉ. विनय साहू, संदीप यादव, ओमेश्वरी साहू, राहुल साहू, योगेश वर्मा, संजू राजपूत, भागीसाहू, डेरहा देवांगन, सेवा राम साहू,मोहन वर्मा, पिंकी नेमा गुप्ता, डॉ. रामावतार कश्यप, जितेंद्र मात्रे, टपेश्वर वर्मा,प्रीति यदु, महेश्वर वर्मा, मैना देवी मंडले, भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3