भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल और खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज एक संयुक्त ज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल और खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज एक संयुक्त ज्ञापन
थाना प्रभारी दल्ली राजहरा को सौंपकर राजहरा टाउनशिप में सीवरेज लाइन बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्य में लापरवाही से आदिवासी श्रमिकों की मृत्यु पर बीएसपी के जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर-जमानती एवं एस टी एस सी एक्ट की धाराओं में एफ.आई.आर. कर गिरफ्तारी करने की मांग किया है।
भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू और खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अधीन दल्ली राजहरा टाउनशिप में सीवरेज लाइन बीछाने का कार्य ठेके पर चल रहा था।
उक्त कार्य के दौरान निम्न गंभीर अनियमितताएं की गई हैं :-
1. *सुरक्षा मानकों का उल्लंघन :-* टेंडर की शर्त के अनुसार पाइप को *हाइड्रा मशीन से डालना था*, लेकिन ठेकेदार ने बीएसपी अधिकारियों की मिलीभगत से *चेन माउंटेड मशीन से पाइप डाला।*
2. *अवधि के बाद कार्य :-* टेंडर की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी कार्य कराया जा रहा था। क्योंकि बीएसपी के अधिकारियों की सांठगांठ से सारा खेल हुआ है।
3. *लापरवाही से मौत :-* इसी लापरवाही के कारण मिट्टी धंस गई, चेन टूट गई और पाइप के नीचे दबने से *3 आदिवासी श्रमिकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।*
4, बीएसपी अधिकारीयों की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा जिस मशीन से खुदाई और पाईप बीछानें का कार्य किया जा रहा था *उस मशीन का बीमा तक नहीं था मगर राजहरा टाउनशिप के जिम्मेदार उपमहाप्रबंधक मंगेश सेलकर के अनुमति से उस मशीन को चलाया जा रहा था* जोकि उपमहाप्रबंधक मंगेश सेलकर की कार्यशैली को दर्शाता है और साथ ही उनके द्वारा सुरक्षा के मापदंडों का खुलेआम उल्लंघन करना दिखाता है।
घटना के बाद बीएसपी प्रबंधन द्वारा केवल दिखावे के लिए नगर प्रशासन विभाग के उपमहाप्रबंधक मंगेश सेलकर और रमेश हेडऊ को 07 दिन के लिए निलंबित किया गया और फिर मृतक श्रमिकों के जिम्मेदार अधिकारियों को पुनः उसी पद पर बहाल कर दिया गया है जोकि मृतकों और उनके परिवार की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। और प्रदेश के सभी आदिवासियों के साथ खिलवाड़ है। आज दिनांक तक पुलिस द्वारा दोषियों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि भिलाई में अगर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो जिम्मेदार लोगों पर बीएसपी प्रबंधन भी कार्यवाही करतीं और पुलिस प्रशासन भी । इसका ताजा उदाहरण है भिलाई स्टील प्लांट में हुए लोहा चौरी में बीएसपी अधिकारियों को जेल भेजा गया है।
फिर राजहरा में ऐसा क्यों नहीं? हर बार सिर्फ लीपा-पोती और जो जिम्मेदार है उनको बचाने का प्रयास किया जाता है और बचा भी लिया जाता है इसके बहुत से उदाहरण है।
यह केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि *घोर लापरवाही और आपराधिक कृत्य से की गई हत्या है।* क्योंकि ठेका की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी राजहरा टाउनशिप के जिम्मेदार अधिकारी मंगेश सेलकर द्वारा बिना सुरक्षा मापदंडों का पालन किए कार्य समय अवधि के बाद भी करवाया जा रहा था जिसके कारण 03 आदिवासी ठेका श्रमिकों की मृत्यु हो गई है।
*हमारी मांग :-*
1. बीएसपी द्वारा निलंबित किए गए उपमहाप्रबंधक टाउनशिप मंगेश सेलकर और रमेश हेडऊ पर भारतीय न्याय संहिता की गैर-जमानती धाराओं - *धारा 106(1), 125, 3(5) BNS*
BNS-105 ,BNS-110 एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज की जाए।
2. सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
3, और जब-तक इन जिम्मेदार अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होती है दोषी अधिकारियों को तत्काल उस पद से हटाया जाएं ताकि जांच प्रभावित ना हों।
नेता द्व्य ने आगे बताया कि
आज इस ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से इसपर तत्काल कार्यवाही करने को कहा गया है।
*क्योंकि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि घोर लापरवाही से की गई आदिवासी श्रमिकों की हत्या का मामला है*
*बीएसपी टाउनशिप के *अधिकारियों की लापरवाही से जान गंवाने वाले श्रमिकों के नाम*-
01, *स्वर्गीय बिसाखीन बाई- जाति* - गोंड
02, *स्वर्गीय किसुन सोरी - जातिन* -गोंड
03, *स्वर्गीय रमेश कुमार मानिकपुरी* - जाति - पनीका
अंत में नेता द्वय ने कहा है की अगर आदिवासी श्रमिकों के मौत के जिम्मेदार अधिकारियों को 10 दिवस के भीतर गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो भाजपा और संघ द्वारा संबंधित विभागों का घेराव किया जावेगा*।
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद भोजराज नाग को भी दिया गया है। जिससे उनके क्षेत्र के आदिवासी श्रमिकों को न्याय मिल सकें।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू, लखनलाल चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनीर, एल्डरमैन ललित जैन, पार्षद भूपेंद्र श्रीवास, समर्थ लखानी, एल्डरमैन राकेश देवांगन, मुकेश खस, जीवन साहू, बंटी चोपडे, राहुल साहू, रोहित साहू,विमल यादव, सोहन जयसवाल ,टकेशवर, समेन्दर निर्मलकर, अनूप साहू, अजहर खान, मोहर्रम हुसैन,सोनू ठगेल,देवा साहू,डामेन्दर साहू, परसराम साहू,धीराजी साहू,विजय साहू, ललित जयसवाल, अमित कुमार
डेवेनद्र कुमार एवं अन्य लोगों की उपस्थिति थी।
*भवदीय,*
[ मुश्ताक अहमद अंसारी]
[ पद - खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ, दल्ली राजहरा ]
मोबाइल नंबर 9406087222
रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी
राजहरा मंडल
मोबाइल नं
9691500007