जिला स्तरीय एक दिवसीय गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव 23 अगस्त को राम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में
श्रीरामचरितमानस के व्याख्या, संगीत कलाकार, आयोजन समिति,संगठन एवं सेवा क्षेत्रों के मानस रसिकों को श्री तुलसी साहित्य सेवा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के आजीवन सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा
श्री तुलसी साहित्य गोष्ठी का संगीतमय आयोजन लगातार प्रस्तुति
बेमेतरा ""भारतीय जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध संगठन श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जी का 529 वां जन्मोत्सव 23 अगस्त 2026 दिन रविवार को श्रीराम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में सुबह 9 से प्रभु इच्छा तक कार्यक्रम आयोजित है। जिला संरक्षक संत हरिदास महाराज एवं जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने बताया कि कार्यक्रम श्री रामचंद्र कृपालु भजमन एवं श्री हनुमान चालीसा के पाठ से प्रारंभ होगा। श्री रामचरितमानस के व्याख्याकर ,संगीत कलाकार , आयोजन समिति,संगठन एवं सेवा क्षेत्रों में सेवा देने वाले मानस पथिकों को श्री तुलसी साहित्य सेवा सम्मान पुरस्कार से अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए सभी तहसील अध्यक्षो को प्रभारी बनाया गया है। जन्मोत्सव कार्यक्रम में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के आजीवन सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख बालोद के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा व श्री तुलसी साहित्य गोष्ठी संगीतमय आयोजन लगातार प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञों एवं प्रसिद्ध संगीतकारों के द्वारा प्रस्तुतीकरण लगातार किया जाएगा। कार्यक्रम अंत में श्री रामभद्र जी की महा आरती से समापन होगा।
कार्यक्रम में श्री जगदीश देशमुख बालोद प्रदेश अध्यक्ष श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ , पं. शिवकुमार पाठक श्रीराम मंदिर मुख्य पुजारी,विश्राम प्रसाद मिश्रा संगीताचार्य बीजाभाट, बृजमोहन शर्मा अधिवक्ता एवं अध्यक्ष श्रीराम मंदिर न्यास बेमेतरा,पंडित अशोक मिश्रा संचालक बाल संस्कार केंद्र मटका एवं राज्य मानस विभूति नेतराम साहू सूरदास के मान्य अतिथियों के पावन सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।