*प्रशासनिक आधार पर शिक्षक प्रवीण कुमार साहू का स्थानांतरण, अमलडीहा विद्यालय में ग्रहण किया कार्यभार*

प्रेस विज्ञप्ति

 *प्रशासनिक आधार पर शिक्षक प्रवीण कुमार साहू का स्थानांतरण, अमलडीहा विद्यालय में ग्रहण किया कार्यभार* 
शासकीय प्राथमिक शाला छड़िया के शिक्षक प्रवीण कुमार साहू का प्रशासनिक आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा, जिला बलौदाबाजार में स्थानांतरण होने पर शासकीय प्राथमिक शाला छड़िया की प्रधानपाठक शांता पठारे द्वारा उन्हें विद्यालय से कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने शिक्षक प्रवीण कुमार साहू को नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। 
इसके पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा के प्रधानपाठक अब्दुल सलाम खान द्वारा उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया गया। संकुल समन्वयक गंगा सागर ध्रुव एवं प्राचार्य सतीश पटेल ने भी नवीन शिक्षक के कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नवीन पदस्थापना पर शिक्षक प्रवीण कुमार साहू ने विद्यालय के बच्चों के साथ आत्मीयता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें पेन, पेंसिल एवं मिठाई वितरित कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षक के नए कार्यस्थल पर सफल एवं सुखद कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3