गोस्वामी तुलसीदास जी की प्राकट्य उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जैतपुरी में संपन्न

गोस्वामी तुलसीदास जी की प्राकट्य उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जैतपुरी में संपन्न

गोस्वामी तुलसीदास जी की प्राकट्य उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जैतपुरी में संपन्न
गोस्वामी तुलसीदास जी की प्राकट्य उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जैतपुरी में संपन्न
 बेमेतरा """छ.ग. प्रदेश मानस प्रेमी परिवार एवं तुलसी मानस परिवार जैतपुरी के तत्वावधान में किया गया।
         कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इसके पश्चात स्थानीय मानस मंडलियों ने श्रीरामचरितमानस का भक्तिमय गान प्रस्तुत कर वातावरण को राममय बना दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं मानस प्रेमियों द्वारा मानस गान प्रस्तुत किया गया। रामचरितमानस की चौपाइयों एवं भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन एवं उनकी अमर कृति रामचरितमानसके महत्व को स्मरण किया। इसके बाद आमंत्रित मानस मंडलियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सर्वप्रथम भक्ति की शक्ति मानस मंडली
 बुन्देली , पुष्प जय शिव कृपा महिला मानस मंडली, मुरता की ओर से ममता साहू के नेतृत्व में प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात तृतीय पुष्प के रूप में सत्संग मानस परिवार, नवागढ़ ने कलीराम यादव के नेतृत्व में मानस गान प्रस्तुत किया। अंत में राम रसिया मानस परिवार चमारी खण्डसरा के नेतृत्व में भावपूर्ण मानस गान प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया एवं श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान बेमेतरा जिला अध्यक्ष अनिल रजक का फूल माला, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाला जी पॉवर प्लांट रमपुरा के चेयरमेन उपस्थित रहे। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी के आदर्शों एवं रामचरितमानस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई ,विशेष अतिथि श्रीतुलसी मानस प्रतिष्ठान बेमेतरा के जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि श्री रामचरितमानस ऐसा ग्रंथ है जिसमें अपने जीवन में आत्मसात कर अपना कल्याण कर सकते हैं रत्नावली के पावन प्रसंग को लेकर ज्ञान भक्ति वैराग्य के विषय में प्रभावी तरीके से विचार रखे उन्होंने जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह श्रीराम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में रविवार 23 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया।
 इस कार्यक्रम नारायण निषाद, भागवत निर्मलकर,सेवक राम साहू,मंडल अध्यक्ष राकेश राजपूत,सरपंच देवेंद्र सिंह वर्मा, तुलसी मानस परिवार के अध्यक्ष भोप सिंह राजपूत, मंच संचालक केशव सिंह राजपूत, बोधराम वर्मा, सोहन सिंह, हनुमान प्रसाद तिवारी, रामकुमार साहू , प्रेम लाल, सुखदेव ,डूम्मन सिंह साहू , माधो सिंह , भूपत सिंह , चन्द्र कुमार , माखन गिरी गोस्वामी , सुकालू दास , शिवानन्द , ब्रह्मानंद , मस्त राम , पुनीत , रामाधार , शम्भू नारायण , मनमोहन , टिकेश्वर गोस्वामी ,नरेन्द्र, बालाजी पॉवर प्लांट रमपुरा एवं समस्त ग्रामवासी के विशेष सहयोग रहा | कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3