*सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रधान पाठक हेमलाल नेताम ने कराया भव्य न्योता भोज, जन्मदिन की खुशियां भी बच्चों संग मनाईं*
प्रेस विज्ञप्ति
*सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रधान पाठक हेमलाल नेताम ने कराया भव्य न्योता भोज, जन्मदिन की खुशियां भी बच्चों संग मनाईं*
विकासखंड तिल्दा-नेवरा, संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला आलेसुर के प्रधान पाठक हेमलाल नेताम ने अपने जन्मदिन एवं प्रधान पाठक पद से सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में भव्य न्योता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने संकुल केंद्र पचरी अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के समस्त शिक्षकों को सादर आमंत्रित कर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। न्योता भोज में विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। आयोजन में शासकीय प्राथमिक शाला आलेसुर के शिक्षक परसराम देवांगन, जितेंद्र नेताम एवं सुबोध कुर्रे सहित शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीणा
यदु, सदस्य आशा वर्मा तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकगण गोवर्धन वर्मा, सुखीदास वैष्णव,धाजाराम यदु,कमल वर्मा, राजेश सेन, प्रेमलाल वर्मा, रामाधार यदुउपस्थित रहे। वहीं संकुल केंद्र पचरी के शिक्षक युगल किशोर वर्मा, मनीराम वर्मा, गणेश राम देवांगन, तारकेश्वर कुमार धीवर, चंद्रशेखर रात्रे, युधिष्ठिर बुड़ेक, नरेंद्र कुमार साहू, योगेंद्र देवांगन एवं संकुल समन्वयक कांत कुमार सहित अन्य शिक्षकगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का समापन जरूर है, लेकिन शिक्षक के रूप में समाज और विद्यार्थियों के प्रति
समर्पण की भावना कभी समाप्त नहीं होती। हेमलाल नेताम ने अपने सेवाकाल में विद्यालय एवं बच्चों के हित में समर्पित भाव से कार्य किया है। जन्मदिन और सेवानिवृत्ति के अवसर पर बच्चों के साथ न्योता भोज के माध्यम से खुशियां साझा करना उनके सरल, सहज और संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है। उन्होंने हेमलाल नेताम के स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।