तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
शहर क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व।
रक्षाबंधन का पवित्र पर्व तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रक्षा बंधन हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है यह पर्व भाई बहन के रिश्तो को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए मनाया जाता है, इस दिन बहनो द्वारा अपने भाइयों के कलाई पर एक पवित्र धागा यानी राखी बांधी जाती है और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की जाती है, वहीं दूसरी तरफ भाइयों द्वारा अपनी बहनों की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास (सावन के महीने) में आता है यह सावन माह के आखिरी दिन मनाया जाता है जो कि अगस्त के महीने में आता है, सावन का पूरा महीना ही हिंदू धर्म के अनुसार काफी शुभ माना जाता है।।
रक्षाबंधन का त्योहार पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम पूर्वक मनाया जाता है, यह भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार है, रक्षाबंधन को राखी का त्यौहार भी कहा जाता है रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उसकी कलाई पर राखी बांधती है, भाई अपनी बहनो को रक्षा का वचन देकर नगदी सहित कई अन्य उपहार स्वरूप देते हैं।
राखी शक्ति विश्वास और विजय का प्रतीक भी माना जाता है।