छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, बधाई देने वालों का तांता।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, बधाई देने वालों का तांता।
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला लेते हुए विभिन्न निगम मंडल बोर्ड और अयोग के 18 पदाधिकारी के दर्जे में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है, इस आदेश के तहत छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है,शासन द्वारा जारी इस सूची में कुल तीन पदाधिकारी को कैबिनेट मंत्री और 15 पदाधिकारी को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है,
वरिष्ठ भाजपा नेता वेदराम मनहरे को राज्य मंत्री का दर्जा मिलते ही रायपुर,आरंग और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है, आरंग, कसडोल (पलारी) और
धरसीमा विधानसभा क्षेत्र में वेदराम मनहरे की मजबूत पकड़ और गहरा राजनीतिक प्रभाव माना जाता है, राज्य मंत्री का दर्जा मिलने की खबर के बाद से ही वेदराम मनहरे के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है,उनके समर्थकों द्वारा जगह-जगह आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई और इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है।
इधर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पद वृद्धि के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में वेदराम मनहरे आरंग, कसडोल या धरसीवां में से किसी एक सीट पर भाजपा के मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ सकते हैं। इसके पूर्व उन्होंने आरंग विधानसभा क्षेत्र में तगड़ी चुनावी तैयारी की थी।