बेमेतरा:-प्रतिभा का सम्मान ही विकसित समाज की पहचान – विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:-प्रतिभा का सम्मान ही विकसित समाज की पहचान – विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:-प्रतिभा का सम्मान ही विकसित समाज की पहचान – विधायक दीपेश साहू
बेमेतरा:-प्रतिभा का सम्मान ही विकसित समाज की पहचान – विधायक दीपेश साहू
मेघू राणा बेमेतरा। ग्राम पंचायत बहेरा-पेण्ड्री निवासी  हिरऊ कुमार जांगड़ेने अपने जन्मदिवस के सुअवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया l जिसमे बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसकी प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी होती है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते है 
विधायक साहू ने आगे कहा की आज बहेरा-पेण्ड्री की इस पावन धरती पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए मुझे अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा किसी से कम नहीं होती। मैं सभी सम्मानित विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और गुरुजनों को हृदय से बधाई देता हूँ। आपकी सफलता केवल आपके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बेमेतरा जिले की उपलब्धि है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र – तीनों का भविष्य बदल सकती है।

आज का सम्मान आपके लिए अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। बड़े सपने देखिए, कठिन परिश्रम कीजिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहिए। मुझे विश्वास है कि आपमें से अनेक विद्यार्थी भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, सैनिक और समाज के प्रेरणास्रोत बनेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री दीपेश साहू ने ग्राम पंचायत बहेरा-पेण्ड्री के विकास के लिए 20 लाख रुपये की विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।।समारोह में आयोजक श्री हिरऊ कुमार जांगड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए विधायक श्री साहू ने उनके सामाजिक और शैक्षणिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 100 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।
मैं आयोजकों और समस्त ग्रामवासियों को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूँ। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के माध्यम से एक विकसित और समृद्ध बेमेतरा के निर्माण का संकल्प लें।

यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बहेरा-पेण्ड्री एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसके प्रमुख आयोजकों में श्री हिरऊ कुमार जांगड़े, श्री मनी शंकर दिवाकर, श्री संदीप टंडन, श्री पवन बघेल, श्री नेतराम कोशले, श्री आत्मानंद सारथी, श्री जयकरण मीरे तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रेवाराम निषाद (भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष), श्रीमती अदिति कश्यप (भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रमुख), श्री भुवनदास जांगड़े (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, PCSS), श्री नारद साहू (जिलाध्यक्ष साहू समाज), श्रीमती मैना देवी मांडले (जिलाध्यक्ष, PCSS बेमेतरा), श्री प्रांजल तिवारी, कृषि वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर खरे, श्रीमती कलश मांडले, पंच श्रीमती आरती बघेल, श्री धनेश साहू, सरपंच पति श्री पंचराम साहू, श्री कस्तूर साहू, भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी श्री ईश्वरी घृतलहरे, श्री जुगेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3