*मानवता की मिसाल बना संकट मोचन परिवार : शोकग्रस्त दो परिवारों को आर्थिक एवं आवश्यक सामग्री का सहयोग*
प्रेस विज्ञप्ति
*मानवता की मिसाल बना संकट मोचन परिवार : शोकग्रस्त दो परिवारों को आर्थिक एवं आवश्यक सामग्री का सहयोग*
खरोरा/कठिया नं. 1 - ग्राम कठिया नं. 1 में संचालित संकट मोचन परिवार निरंतर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। परिवार द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों को राशन, आर्थिक सहायता, कपड़े, खेलकूद एवं शिक्षा के लिए सहयोग, निर्धन परिवारों के विवाह में सहायता, दुःख-सुख के अवसरों पर सहभागिता, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण तथा वृक्षारोपण जैसे अनेक जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चार दिन पूर्व दुर्घटना में असामयिक निधन हुए ग्राम के गोविंद निर्मलकर (28 वर्ष) के परिवार तथा भगवंतीन यादव के दशगात्र कार्यक्रम हेतु दोनों परिवारों को संकट मोचन परिवार की ओर से ₹5,701-₹5,701 की आर्थिक सहायता के साथ चावल, आलू एवं
चने जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। इस सहयोग से शोकाकुल परिवारों को संबल मिला तथा ग्रामवासियों ने संकट की घड़ी में संगठन की संवेदनशील पहल की सराहना की। संकट मोचन परिवार के इस सेवा अभियान में ईशलेश्वर वर्मा, हेमंत वर्मा, हरीश वर्मा, तिलक बघेल, उकेश बघेल, कुमार जांगड़े, डोमार वर्मा, शिव वर्मा, ललित वर्मा, दिनु वर्मा, अशोक वर्मा, प्रेम लाल साहू एवं शत्रुघ्न बघेल सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संगठन की निस्वार्थ सेवा भावना से प्रेरित होकर गांव के अनेक युवा भी लगातार इस अभियान से जुड़ रहे हैं, जिससे सामाजिक एकजुटता और सेवा की भावना को नई दिशा मिल रही है।
इस पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने संकट मोचन परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की ऐसी पहलें दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करती हैं।