रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*विश्व आदिवासी दिवस पर धूमधाम से हुआ भव्य आयोजन*
खरोरा।
विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर ध्रुव गोंड़ आदिवासी समाज पचरी वार्ड बोइरडीह परिक्षेत्र की ओर से करियादामा चौक, खरोरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का समाज की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भागबली ध्रुव , अध्यक्ष महाकालेश्वर महासभा कुथरौद, ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता अनिल सोनी जी, अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा, उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नगर खरोरा के पार्षदगण श्रीमती दामिनी हेमंत देवांगन , जय प्रकाश वर्मा एवं शेखर देवांगन जी सहित समाज के पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में सगा-संबंधी उपस्थित रहे।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और उत्साह देखने को मिला। आयोजन के सफल संचालन के लिए ध्रुव गोंड़ आदिवासी समाज पचरी वार्ड बोइरडीह परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों, युवाओं एवं समाजजनों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।