रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी*
खरोरा।
नगर पंचायत खरोरा में रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अमीन खान के निज निवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खरोरा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के रायपुर जिला ग्रामीण प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी गणमान्यजनों एवं कार्यकर्ताओं ने सरल ऐप के माध्यम से कार्यक्रम से संबंधित तस्वीरें भी अपलोड कीं।
इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल, श्रीमती स्वाति वर्मा, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र वर्मा, रमेश शर्मा, गुलाब टिकरिहा, शिवशंकर वर्मा, भरत पंसारी, पंचराम यादव, सचिन अग्रवाल, तोरन ठाकुर, तामेश्वर मरकाम, जय प्रकाश वर्मा, श्रीमती सोना वर्मा, श्रीमती रश्मि वर्मा एवं श्रीमती मनीषा कोशले सहित भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ के माध्यम से देशहित, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को सुनकर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।