सासाहोली के सागर पेट्रोल पंप के आगे ट्रेलर वाहन ने दोपहिया वाहन को मारी ठोकर एक मृत दो घायल।

सासाहोली के सागर पेट्रोल पंप के आगे ट्रेलर वाहन ने दोपहिया वाहन को मारी ठोकर एक मृत दो घायल।

 सासाहोली के सागर पेट्रोल पंप के आगे ट्रेलर वाहन ने दोपहिया वाहन को मारी ठोकर एक मृत दो घायल।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा 
9424211900
 सासाहोली के सागर पेट्रोल पंप के आगे ट्रेलर वाहन ने दोपहिया वाहन को मारी ठोकर एक मृत दो घायल।
 मंगलवार देर शाम एक दोपहिया वाहन क्रमांक CG 04 HJ 6309 में तीन लोग सवार होकर सिमगा की तरफ से तिल्दा नेवरा आ रहे थे सागर पेट्रोल पंप के पहले पहुंचे थे तभी तिल्दा से सिमगा की ओर जा रही एक ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 10 CF 0525 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर दोपहिया वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोपहिया वाहन में सवार विष्णु साहू ग्राम बनसांकरा निवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं रामदयाल साहू ग्राम ओटगन निवासी व पुनीत साहू ग्राम लांजा निवासी घायल हो गए।
 हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई थी, नेवरा पुलिस को घटना की सूचना दी गई जहां नेवरा पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और मृतक व घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा नेवरा लाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
नेवरा पुलिस ने ट्रेलर वाहन को भी थाने लेकर आई है साथ ही नेवरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3