*25 अगस्त को सभी जिला में टेट मुक्ति रैली निकालेंगे शिक्षक*
*पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के भर्ती व पदोन्नति नियम में टेट अनिवार्य नही*
*टेट प्रभावित शिक्षक की सेवा सुरक्षा की गारंटी संघर्ष मोर्चा की*
*28 वर्ष की सेवा अनुभव, फिर भी टेट अनिवार्य क्यो,?*
*मोहल मानपुर अ.चौकी*
छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला मोहल मानपुर अ.चौकी के जिलाध्यक्ष श्रीहरि,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्र यदु,संगठन मंत्री बाबूलाल लाडे,जिला सचिव रूपेंद्र नन्दे,रमेश सोनी,मनोज देशमुख,भेषराम रावटे,ललिता कन्नौजे,राममणि द्विवेदी,बंशी विनायक,सत्यवान वाकडे,हिमेश्वरी देवांगन,किशोर देवांगन,संजय देवांगन,रविंद्र रामटेके,सरोज साहू ,दिलीप धनकर,जीवन नेताम,प्रदेश मिडिया प्रभारी,अंगद सलामे,केवल साहु,जिला मिडिया प्रभारी गुलाब सिन्हा ने बताया की प्रदेश भर के सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता अपने जिले में 25 अगस्त को "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन देंगे,, इससे पहले 22 और 23 अगस्त की टेट प्रभावित शिक्षकों के साथ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रत्येक जिले में बैठक कर 25 अगस्त को टेट मुक्ति रैली की तैयारी करेंगे।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन ने समस्त शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे टेट मुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के साथ तालमेल बनाकर रणनीति में हिस्सा लेंवे, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आस्वस्त किया है कि विभाग के साथ विस्तृत चर्चा हुआ है जिससे शिक्षकों का अहित नही होगा, किन्तु अपने लिए सभी प्रभावित शिक्षकों को संघर्ष करने की आवश्यकता है, हड़ताल करना और उसे परिणाम में बदलना दोनो अलग विषय है। संविलियन ब्रांड व पेंशन ब्रांड शिक्षक कर्मचारी नेता संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन का नारा है कि ""हमने दिलाया है, हम ही दिलाएंगे।""इस पर अब सहायक शिक्षक व शिक्षकों को पूर्ण भरोसा है। पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के भर्ती और पदोन्नति नियम में टेट अनिवार्य नहीं है, अब नई प्रक्रिया से पीड़ित है, यह सोचने का विषय है की 28 वर्ष की सेवा अनुभव के बाद भी शिक्षकों को टेट जैसे परीक्षा दिए जाने जबरदस्ती किया जा रहा है। तीनो प्रदेश संयोजक ने कहा है कि टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की गारंटी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन ने शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह जी और लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी जी से भेंट कर लंबी चर्चा की और एक कार्य योजना उन्हें अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने त्वरित रूप से जानकारी लेते हुए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है, साथ ही साथ प्रदेश भर के शिक्षकों के लिए बीएड ब्रिज कोर्स कराये जाने के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस विषय में भी पहल करते हुए scert को बैठक कर कार्ययोजना बनाने कहा है, सकारात्मक भरोसा दिया गया है, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फरवरी 2026 को शिक्षकों के लिए विसंगति पूर्ण बताते हुए उसमें संशोधन का सुझाव रखा है, पुरानी पेंशन पूर्ण रूप से शिक्षकों को मिले इस हेतु पूर्व सेवा की गणना किए जाने का पक्ष भी पुरजोर तरीके से रखा गया।
और प्रमुख विषय के रूप में छत्तीसगढ़ के शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्रीय स्तर का वेतनमान देते हुए वेतन विसंगति दूर करने का पक्ष रखा गया है, भेंट चर्चा मुलाकात में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन, सुधीर प्रधान, देवनाथ साहु, योगेश सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर तिवारी, धर्मेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गिरजा शंकर शुक्ला, ताराचंद जायसवाल सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी, सहसंयोजक शामिल हुए, 25 जुलाई की तैयारी के लिए प्रत्येक जिले में बैठक कर टेट मुक्ति रैली निकाली जाएगी