*डॉ. प्रतीक उमरे के आग्रह पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, दुर्ग निगम को मिला नियमित आयुक्त*

*डॉ. प्रतीक उमरे के आग्रह पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, दुर्ग निगम को मिला नियमित आयुक्त*

*डॉ. प्रतीक उमरे के आग्रह पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, दुर्ग निगम को मिला नियमित आयुक्त*
*डॉ. प्रतीक उमरे के आग्रह पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, दुर्ग निगम को मिला नियमित आयुक्त*
दुर्ग नगर निगम में नियमित आयुक्त की नियुक्ति किए जाने पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन के माध्यम से दुर्ग नगर निगम में नियमित आयुक्त की आवश्यकता से अवगत कराते हुए शीघ्र नियुक्ति का आग्रह किया था,जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सकारात्मक संज्ञान लेते हुए दुर्ग निगम में आयुक्त की नियुक्ति सुनिश्चित की।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग नगर निगम में नियमित आयुक्त की आवश्यकता को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जनहित का विषय रखा था।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आग्रह को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्णय लिया,जिसके लिए वे मुख्यमंत्री के हृदय से आभारी हैं।उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री की त्वरित निर्णय क्षमता,संवेदनशील प्रशासन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि नगर निगम में नियमित आयुक्त की नियुक्ति होने से शहर के प्रशासनिक कामकाज को स्थायित्व मिलेगा।विकास कार्यों की निगरानी, नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों का निराकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, राजस्व एवं अन्य महत्वपूर्ण निगम कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनके आग्रह पर त्वरित निर्णय लेना उनकी संवेदनशीलता और सुशासन की कार्यशैली का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि जनहित के विषयों को सरकार के समक्ष सकारात्मक तरीके से रखना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा नगरीय प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्ग शहर के नागरिकों की सुविधाओं और शहर के विकास से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार का सकारात्मक सहयोग लगातार मिलता रहा है।नियमित आयुक्त की नियुक्ति से निगम प्रशासन को मजबूत नेतृत्व मिलेगा और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3