*ग्राम मुड़पार में मां कर्मा मंदिर स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण*

*ग्राम मुड़पार में मां कर्मा मंदिर स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण*

*ग्राम मुड़पार में मां कर्मा मंदिर स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 
*ग्राम मुड़पार में मां कर्मा मंदिर स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण*
खरोरा। 
ग्राम मुड़पार में पवित्र श्रावण माह के चौथे सोमवार को साहू भवन स्थित मां कर्मा मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन ग्राम मुड़पार साहू समाज की संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसका उद्देश्य सामाजिक एकता, समरसता एवं सद्भावना का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में विधि-विधान से मां कर्मा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में फूल एवं विभिन्न पौधों का रोपण भी किया गया। समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर तहसील सुहेला साहू समाज एवं मुड़पार की पूर्व उपसरपंच यश साहू ने संत शिरोमणि मां कर्मा के जीवन एवं भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां कर्मा भगवान जगन्नाथ की परम भक्त थीं। उनकी सच्ची भक्ति एवं प्रेम से जुड़ी कथा लोकमान्यता में प्रसिद्ध है। मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ स्वयं उनके हाथों से तैयार खिचड़ी एवं भोग ग्रहण करने आते थे। इसी परंपरा को स्मरण करते हुए मंदिर में सबसे पहले खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया।
उन्होंने कहा कि मां कर्मा को निष्ठा, सेवा एवं समर्पण का प्रतीक माना जाता है। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में साहू समाज एवं अन्य श्रद्धालु उन्हें आराध्या एवं संत के रूप में पूजते हैं। इसी श्रद्धा एवं आस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम इकाई साहू समाज द्वारा मंदिर स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में ग्राम इकाई साहू समाज अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, उपाध्यक्ष सुंदर लाल साहू, सचिव दुखहरण साहू, कोषाध्यक्ष दाऊ लाल साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती गौरी साहू, सहसचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती हेमिन साहू सहित वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक लेतेलु राम साहू, रामनाथ साहू, तिहारु राम साहू, बाबूलाल साहू, लेखचंद साहू, भोजराम साहू तथा समाज के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में साहू समाज की ओर से समस्त प्रदेशवासियों एवं सामाजिक बंधुओं को रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी एवं तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान “संत शिरोमणि मां कर्मा की जय, भामाशाह की जय, राजिम दाई की जय एवं साहू समाज की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3