जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जी का 529 वां जन्मोत्सव बेमेतरा में संपन्न 60 मानस पथिकों को श्री तुलसी साहित्य सम्मान से सम्मानित
जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जी का 529 वां जन्मोत्सव बेमेतरा में संपन्न
60 मानस पथिकों को श्री तुलसी साहित्य सम्मान से सम्मानित
24 मानस मंडलियों के सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित
श्री रामचरितमानस का पठन पाठन संस्कार प्रबल करने पर ही हमें आत्म दर्शन हो सकता है - पं. शिवकुमार
श्री राम मंदिर मूर्ति न्यास समिति का योगदान हिंदू सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका - बृजमोहन शर्मा
बेमेतरा""" श्री तुलसी मानस
प्रतिष्ठान जिला इकाई बेमेतरा द्वारा एक दिवसीय गोस्वामी तुलसीदासजी का 529 वां जन्मोत्सव एवं अलंकार समारोह का आयोजन श्रीराम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , पं. शिवकुमार पाठक, संत हरिदास महाराज, श्रीराम मंदिर मूर्ति स्वामी न्यास अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा अधिवक्ता,बाल संस्कार संचालक अशोक मिश्रा, राज्य मानस विभूति नेतराम साहू सूरदास, थम्हनदास अस्तूरे, मानस मर्मज्ञ रिझन सिंह सेन गुरुजी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं बेमेतरा जिला अध्यक्ष अनिल रजक के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्वलित, गोस्वामी तुलसीदास जी एवं श्रीराम दरबार के छायाचित्र में पूजा अर्चना के पश्चात श्री रामचंद्र कृपालु भजमन एवं हनुमान चालीसा पाठ श्रीराम जानकी मानस परिवार बेमेतरा द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीराम मंदिर मुख्य पुजारी पं. शिवकुमार पाठक ने कहा कि अध्यात्म के लिए श्रीरामचरितमानस का पठन-पाठन संस्कार प्रबल करने पर ही हमें आत्म दर्शन हो सकता है जिससे समाज का कल्याण संभव है।
अध्यक्षता करते हुए श्रीराम मंदिर मूर्ति स्वामी न्यास अध्यक्ष श्री बृजमोहन शर्मा अधिवक्ता ने श्री रामचरितमानस ग्रंथ की आधुनिक काल में प्रासंगिकता पर बिंदुवार व्याख्यान करते हुए श्री राम मंदिर मूर्ति न्यास समिति का योगदान हिन्दू सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कोड आफ कंडक्ट शब्द से जोड़कर जन-मानस को सुझाया।
विशेष अतिथि पं.अशोक मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए जन्मोत्सव शब्द के अर्थ तीन गुणों के साथ समन्वयक व्याख्यान दिए।
जिला संरक्षक संत हरिदास महाराज ने कहा कि श्रीरामचरितमानस का प्रचार प्रसार में वैष्णव और शैव संप्रदाय के योगदान का व्याख्यान करते हुए तिलक लगाने की महत्ता पर प्रकाश डाले।
राज्य मानस विभूति नेतराम साहू सूरदास ने कहा कि श्री रामचरितमानस की रचना संबंधित व्याख्यान दिए।
आकाशवाणी कलाकार थम्हनदास अस्तूरे ने गोस्वामी जी के जन्मोत्सव पर आल्हा धुन में गोस्वामी जी के जीवन चरित्र का बखान करते हुए धर्म पर चलने की संदेश दिए ।
मानस मर्मज्ञ रिझन सिंह सेन गुरुजी ने गोस्वामी जी के संपूर्ण जीवन परिचय को विस्तार से रखे। जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान सनातन संगठन है जिससे प्रत्येक व्यक्ति को जुड़ना चाहिए और अपने धर्म की रक्षा करना चाहिए।
कार्यक्रम में श्रीराम जानकी मानस परिवार बेमेतरा,तुलसी मानस मंडली कंवर जेवरा संबलपुर, जय बजरंग मानस मंडली सनकपाट, आदर्श मानस मंडली नरी ,राम रसिया मानस परिवार चमारी, जय संतोषी महिला मानस मंडली खाल्हे देवरी, सुर समृद्धि मानस परिवार बेमेतरा, माता रानी मानस मंडली बसनी, जय श्री राम मानस मंडली बरगड़ा एवं नवदीप बालिका मानस मंडली हेमलता साहू बेरला की मंडली ने मनमोहक प्रस्तुति दिए जिससे दर्शक श्रोतागण मंत्र मुग्ध होकर ताली बजाने लगे।
अतिथियों द्वारा सम्मान समारोह बेमेतरा जिला के सभी विकास खण्डों से पधारे हुए जो अनेक वर्षों से श्रीरामचरितमानस के आयोजन, संगठन, संगीत एवं व्याख्या में सेवा देने वाले 60 मानस पथिकों को श्री तुलसी साहित्य सम्मान पत्रक, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया व तुलसी मानस प्रतिष्ठान के 24 आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर अपने कर कमलों से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मानस मर्मज्ञ रिझन सिंह सेन गुरुजी एवं आभार प्रदर्शन करने के पहले जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने श्री राम मंदिर मूर्ति न्यास अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा जी को 6 बिंदु पर मांग पत्र सौपे जिसमें राम नवमी उत्सव, तुलसी दास जन्मोत्सव, गुरु पूर्णिमा,शरद पूर्णिमा में सांगितिक कार्यक्रम, श्रावण मास भर प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञों का प्रवचन बृहद रूप एवं श्री राम मंदिर प्रांगण में डोम सेड निर्माण का आवेदन सौंपे।
आभार जिला अध्यक्ष अनिल रजक एवं बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान बेमेतरा उपाध्यक्ष कौशल सिन्हा , सचिव रामकुमार साहू , जिला सलाहकार रमऊ चक्रधारी, तहसील बेमेतरा अध्यक्ष देवराम साहू, तहसील नवागढ़ अध्यक्ष मनहरण लाल साहू, तहसील साजा अध्यक्ष डा नेहरू श्रीवास्तव,थान खम्हरिया अध्यक्ष राजकुमार कश्यप घिवरी, दाढ़ी तहसील अध्यक्ष अशोक साहू शिक्षक, रोहित साहू , नेतराम साहू , नरोत्तम लाल साहू, पं. रामजी पाठक, संतोष साहू, आजूराम साहू, तुलाराम साहू, महेंद्र वर्मा, भोजराम साहू, तारण साहू, महेंद्र कुमार साहू, तोप कुमार साहू, जोहन मानिकपुरी सुदर्शन साहू, थनवार सिंह सिन्हा ,गोकुल बंजारे, विभास मिश्रा ,राजा तंतुवाय,नारायण पाठक, सतीश यदु, चंदू साहू, हेमंत त्रिपाठी, संतोष साहू,अगम दास मानिकपुरी, भागबली देवांगन, नोहर दास मानिकपुरी, बसंत साहू, राजेश योगी, मोहन दास मानिकपुरी, नंदकिशोरनामदेव, मदन वर्मा, विशंभर यादव, आशीष साहू, परमेश्वर तिवारी, किशन लाल साहू, पूरन रजक, चितरेन सेन, राजेश निषाद, राजकुमार ताम्रकर ,ओमकार चंद्राकर, महेश साहू, अभ्भन सेन,गौकरण साहू,तिलक साहू, एवं शेखर वर्मा, जवाहर मानिकपुरी, धर्मिन साहू मीना साहू, देवकी साहू, सुनिता रजक, जनक साहू,उमराव वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।