रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति ने प्रथम बैठक में उपभोक्ताओं (यात्रीयो) के सुविधाओ का निरंतर व विशेष ध्यान रखने कहां

रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति ने प्रथम बैठक में उपभोक्ताओं (यात्रीयो) के सुविधाओ का निरंतर व विशेष ध्यान रखने कहां

रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति ने प्रथम बैठक में उपभोक्ताओं (यात्रीयो) के सुविधाओ का निरंतर व विशेष ध्यान रखने कहां
रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति ने प्रथम बैठक में उपभोक्ताओं (यात्रीयो) के सुविधाओ का निरंतर व विशेष ध्यान रखने कहां 
दल्ली राजहरा: दिनांक २२-०८-२०२६, शनिवार को रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति दल्ली राजहरा के नवनियुक्त सदस्यों का स्टेशन मास्टर व वेलफेयर आफिसर के साथ बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्यों ने यात्रियों को लगातार हो रही असुविधाओं की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा गया की प्रतिदिन सैकड़ों यात्री जिसमें नौकरी पेशा, छात्र-छात्राएं, व्यापारी, मरीज और अनेक लोग अपने आवश्यक कार्यों के लिए विभिन्न गंतव्यो तक समय पर पहुंचने के लिए रेल्वे पर भरोसा करते हैं। रेल्वे का भी कर्तव्य है की वह अपने यात्रीयो के विश्वास को कायम रखे जिससे वे अपने गंतव्यों तक समय पर पहुंच सके किन्तु कुछ समस्याएं है जिनका प्रत्येक यात्री प्रतिदिन सामना कर रहा है इन समस्याओं में विशेष रुप से समय रहते ध्यान देने व उनका निराकरण करने की आवश्यकता है।

सलाहकार समिति के सदस्यों ने यात्रियों को हो रही प्रमुख असुविधाओं जैसे रायपुर से अंतागढ़ चलने वाली ट्रेन जो नियमित रुप से लेट चल रही है उसमे सुधार करते हुए उसको समय पर चलाने, रेल्वे स्टेशन की साफ सफाई विशेषकर शौचालय को साफ सुथरा रखने, पिने योग्य स्वच्छ पानी व पंखों की बेहतर व्यवस्था करने और इसके साथ ही साथ यात्रीयो की सुविधा के लिए दल्ली राजहरा से नागपुर और बिलासपुर तक सिधी ट्रेन चलाने, सुबह ०७ बजे दुर्ग से राजहरा तक ट्रेन चलाने, ताड़ोकी से रायपुर चलने वाली ट्रेन को पुरे ०७ दिन चलाने व सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार ०३ दिन चलने वाली ट्रेन का समय सुबह ०८ बजे करने की सलाह रखी गई।

सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा रेल्वे स्टेशन में व्याप्त असुविधाओं व उनके निराकरण के लिए दि गई सलाह पर दल्ली राजहरा रेल्वे स्टेशन के मास्टर व वेलफेयर आफिसर ने कहा की समिति के सदस्यों द्वारा यात्रीगण को हो रही असुविधाओं की तरफ ध्यान दिलाना व उसका निराकरण रखना स्वागयोग्य है। उन्होंने कहां की जो समस्याएं उनके क्षेत्रांतर्गत सुलझाने योग्य है उनका वह अतिसिघ्र समाधान करेंगे व जो समस्याएं उनके क्षेत्राधिकारी से बाहर है उसके संबंध में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए यात्रीयो की सुविधाएं बढ़ाने हेतु अपने स्तर पर भरसक प्रयास करेंगे।


बैठक में शामिल रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य नरेन्द जनबन्धु ने कहा की रेल्वे स्टेशन के मास्टर व वेलफेयर आफिसर के साथ इस तरह की नियमित बैठक, चर्चा व संवाद के माध्यम से हम यात्रीयो की यात्रा व सुविधाओं को बेहतर बना सकते हैं जिससे यात्रीगण अपने सुविधाओ का बेहतर उपभोग करते हुए अपने-अपने गंतव्यों तक समय पर और सुरक्षित रुप से पहुंच सके और यही रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति का उद्देश्य भी है।

बैठक में रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति दल्ली राजहरा के सदस्य सर्वश्री नरेंद्र कुमार जनबन्धु, महेंद्र भाई पटेल, क्रांति जैन, शंकर कुकरेजा, शेखर रेड्डी व स्टेशन मास्टर श्रीमान गजेन्द्र आर्य व रेल्वे स्टेशन वेलफेयर आफिसर श्रीमान अमृत पाल जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3