बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की मासिक बैठक सम्पन्न

बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की मासिक बैठक सम्पन्न

बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की मासिक बैठक सम्पन्न
बेमेतरा:-संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की मासिक बैठक सम्पन्न
मेघू राणा बेमेतरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा जी के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के तत्वावधान में नगर बेमेतरा स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा जी ने शामिल होकर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष श्री मिथलेश वर्मा एवं सुमन गोस्वामी ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए जनता के बीच अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा जी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर उनके सुख-दुख में सहभागी बने और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इन्हीं संकल्पों के साथ कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाते हुए जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाना है। बैठक में प्रमुख रूप से मिथलेश वर्मा, सुमन गोस्वामी, ऋषि वर्मा, मोहित वर्मा, राजा वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनिल दुबे, मुरीतराम मांडवी, तुलसीराम बांधे, योगेश जांगड़े, नितेश वैष्णव, कमल साहू, दीपक जायसवाल, गज्जू वर्मा, कुलेश्वर साहू, नरेंद्र निषाद, सूरज कोसले, वीरेंद्र साहू, हरिराम साहू, तुलसीराम साहू, भुवनेश्वर वर्मा, महेंद्र साहू, आगरदास डेहरे, संजय वर्मा, दुर्गा साहू, टिकेंद्र सिंह, कोमल गोस्वामी, शिवकुमार वर्मा, राधे हरि साहू, टेकन सेन, मोहन भारती, मोहन यादव एवं मुकेश यादव सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3